फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मास्साब गांव-गांव चलाएंगे स्कूल चलो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आगामी शैक्षिक सत्र 2026–27 में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए जिले में स्कूल चलो अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान के तहत अध्यापक विद्यार्थियों और आमजन में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल चलो अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाने, हैंडबिल, वाल राइटिंग के माध्यम से प्रचार के निर्देश दिए हैं। विद्यालय स्तर पर विद्यालय प्रबंधन समिति, मातृ समूह, स्थानीय समुदाय और प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग लिया जाएगा। अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कराने और यूनिफॉर्म में स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया जाएगा। शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक गांवों में घर-घर जाकर ग्रामीणों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का डेटा तैयार कर उनका शत-प्रतिशत नामांकन कराएंगे। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में लक्ष्य के अनुसार नामांकन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि बच्चों के 100 प्रतिशत नामांकन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें