फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नेता ने की बीएसए से अभद्रता, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विद्यालय समय में शिक्षक समस्याओं को लेकर बीएसए आफिस पहुंचे शिक्षक नेताओं की बीएसए के साथ फोटो खिंचाने को लेकर झड़प हो गई। बीएसए द्वारा फोटो न खिंचाए जाने से नाराज शिक्षक नेताओं ने इस दौरान ज्ञापन की प्रति फाड़कर बीएसए के समक्ष ही फेंक दी। इस अनुशासनहीनता के लिए बीएसए ने संबंधित शिक्षक नेता को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल सोमवार को सुबह सवा दस बजे धौलीप्याऊ स्थित जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में बीएसए चंद्रशेखर बैठक ले रहे थे। बैठक के दौरान बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार संगठन के सहयोगी शिक्षकों के साथ पहुंच गए। उन्होंने बीएसए को शिक्षकों के वेतन, एरियर सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। बीएसए ने विद्यालय समय में कार्यालय पर मौजूदगी को लेकर नाराजगी जाहिर की। इस पर शिक्षक नेता ने कहा कि वे विद्यालय से अवकाश लेकर आए हैं। समस्याएं सुनने के बाद बीएसए ने उक्त शिक्षकों को कक्ष से बाहर जाने को कहा। इस दौरान शिक्षकों ने ज्ञापन देते हुए फोटो खिंचाने के लिए कहा तो बीएसए ने साफ मना कर दिया।
इससे नाराज शिक्षक नेता ने ज्ञापन की प्रति बीएसए के समक्ष ही फाड़ कर फेंक दी, अभद्रभाषा का उपयोग किया। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि नरेंद्र कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय लालपुर को इस प्रकरण में निलंबित कर दिया है। साथ आए शिक्षक अंकित, कुलदीप को इस अनुशासनहीनता के लिए नोटिस जारी किया गया है। उक्त शिक्षक फर्जी शिक्षकों के एरियर के लिए दबाव बना रहे थे। इस पूूूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जो 15 दिन में अपना जवाब दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें