फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां नगाड़े की तान पर नाचती हैं हुरियारिनें

विज्ञापन
गांव मरहला मुक्खा में नगाड़े की तान पर नाचतीं हुरियारिनें (फाइल फोटो)। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। कहा जाता है कि ‘सब जग होरी, या ब्रज होरा’। इन दिनों समूचे ब्रज में होली महोत्सव की धूम मची है। बरसाना में लड्डू एवं लठामार होली के अलावा ब्रज के मंदिरों में रंग और गुलाल उड़ रहा है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु धन्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

फाल्गुन शुदी एकादशी को नौहझील के गांव मरहला मुक्खा में होली महोत्सव मनाया जाता है। परंपरा के अनुरूप बरौठ, पालखेड़ा, पारसौली, बाजना, बाघर्रा, देदना, तिलकागढ़ी, रायपुर, मानागढ़ी, नौहझील, दौलतपुर सहित दर्जनों गांवों के हुरियारे मरहला मुक्खा में हुरियारिनों संग होली खेलने आते हैं। यहां नगाड़ों की तान पर हुरियारिनें हुरियारों संग नृत्य करतीं हैं। सभी एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं देते हैं।
रात में भजन संध्या व जिकड़ी भजनों का आयोजन किया जाता है। मेला समिति के हरी सिंह प्रधान, घनश्याम चौधरी, अरब सिंह ठाकुर, संतलाल चौधरी, भगवत चौधरी, प्रेमचंद शर्मा, डालचंद शर्मा, भगवत चौधरी, शिवम मिश्रा, राधाचरन, नेम सिंह, भगवत ठाकुर, दिनेश फौजदार, ओमप्रकाश चौधरी, रिंकू फौजदार, धर्मवीर चौधरी आदि लोगों को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें