फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार वसूल रहा टैक्स और बेलदार बना क्लर्क

Fri, 26 May 2017 11:58 PM IST
मुथुरा
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन नगर पालिका के नगर निगम बनने के साथ पूर्व में हुई भर्तियों की गड़बड़ियां उजागर होने लगी हैं। यहां चौकीदार को टैक्स वसूली में लगा दिया गया है जबकि बेलदार से क्लर्क का काम लिया जा रहा है। अपने पदे के अनुरूप काम न करने वाले सफाई कर्मचारियों की लिस्ट तो बड़ी लंबी है। बैकलॉग सफाई कर्मचारियों को लेकर लंबे समय से शिकायतों का
विज्ञापन


दौर चल रहा है। कहा जाता है कि 136 बैकलॉग सफाई कर्मचारियों में से करीब 70 मूल पदों के बजाए अन्य कार्य कर रहे हैं। कुछ अफसरों के घर लगे हैं तो कुछ लिपिकीय कार्य देख रहे हैं। नगर निगम में मूल पदों के बजाए दूसरे पदों पर कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों की भी लंबी लिस्ट है। बताया जाता है कि बैकलॉग के अलावा अन्य सफाई कर्मचारियों ने भी अपने

मूल पदों का दायित्व छोड़ रखा है। 18 सफाई कर्मचारी काम ही नहीं करते हैं तो 27 ने सफाई पर्यवेक्षक पर अपनी तैनाती करा ली है। नगर निगम के सामान्य पदों पर नजर डालें तो 40 से ज्यादा कर्मचारी अपने मूल पदों को छोड़कर दूसरे पदों को कब्जाए बैठे हैं। हैरानी होगी कि चौकीदार, अर्दली, पंप कर्मी जैसे पदों पर तैनात कर्मचारी नगर निगम में टैक्स कलेक्टर का
विज्ञापन


दायित्व संभाल रहे हैं। पानी वाला और माली भी वसूली के कार्य और राजस्व विभाग में जमे हुए हैं। इसकी लिस्ट बैकलॉग कर्मचारियों ने डीएम को थमाते हुए मूल पदों पर भेजने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें