फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर स्ट्राइक-वन के जवान खींच लाए थे पाक के टैंक

Sat, 01 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की गूंज चहुंओर है। 1971 की लड़ाई में तो भारतीय सैनिकों ने ऐसा पराक्रम दिखाया कि पाकिस्तान की फौज टैंक छोड़कर ही भाग गई थी। उसके सैनिकों ने सरेंडर कर दिया था। मथुरा की कोर स्ट्राइक-वन पाकिस्तानी सेना के टैंकरों को खींचकर भारत ले आई थी। स्ट्राइक वन के पराक्रम की यह निशानी आज भी आगरा में हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने भारत से कोई एक बार मात नहीं खाई बल्कि कई दफा भारत की सीमा की तरफ बढ़ती पाकिस्तान की फौज को जान बचाकर भागना पड़ा है। पूर्व सैनिक संघ मथुरा के महासचिव व मथुरा स्ट्राइक वन में अपनी सेवा दे चुके खेम चंद्र शर्मा का कहना है कि 1971 में पाक सेना ने पंजाब क्षेत्र के छतरगढ़ की तरफ से अटैक किया था।

भारतीय सेना ने ऐसा जवाब दिया कि पाकिस्तान की सेना मैदान में टिक नहीं पाई थी। अपने कई टैंक छोड़कर पाक सेना भाग गई थी। इन सभी टैंक को मथुरा की कोर स्ट्राइक वन अपने साथ ले आई। यह सभी टैंक आज भी आगरा में रखे हुए हैं। कर्नल तेज सिंह का कहना है कि हर बार भारत ने दुश्मन को सुधरने का मौका दिया है।
विज्ञापन


मगर जब पानी सिर से ऊपर चला जाता है तब सरप्राइज अटैक भी जरूरी हो जाते हैं। आर्मी के पूर्व अफसरों का कहना है कि मौजूदा समय में सर्जिकल स्ट्राइक बहुत जरूरी थी। पीओके में घुसकर 38 आतंकियों को मारकर सेना ने देश का गौरव बढ़ाया है। सरकार को चाहिए कि जरूरत पर इस प्रकार के सरप्राइज अटैक  करने में हिचकना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें