फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछलियां व कछुआ मरने पर दौड़ी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम

विज्ञापन
जल का नमूना लेते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और वन विभाग की टीम। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राधाकुंड(मथुरा)। श्रीधाम राधाकुंड व श्यामकुंड में एक सप्ताह से कछुओं-मछलियों के मरने के बाद शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) और वन विभाग की संयुक्त टीम वहां पहुंची। टीम ने दोनों कुंड के पानी के नमूने लिए। पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के उपायों पर विचार किया।
विज्ञापन

कृष्णकुंड में मछलियों-कछुओं के मरने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस पर एसडीएम राहुल यादव ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नागेश्वर शुक्ला, वन विभाग के बृजेश सिंह परमार, प्रताप सिंह अधीनस्थों के साथ राधाकुंड पहुंचे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जल और मरे कछुओं-मछलियों के भी नमूने लिए। नागेश्वर शुक्ला ने बताया कि पानी के नमूने की रिपोर्ट आने के बाद कुंडों में प्रदूषणरोधी दवाएं डाली जाएंगी।
दुर्गंध से लोग परेशान : कुंड में कछुओं-मछलियों के मरने के बाद पानी से उठ रही दुर्गंध से स्थानीय लोग परेशान हैं। उन्होंने और पंडा समाज ने जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें