फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्टेडियम में शुरु हुआ तरणताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। स्व.मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने तरणताल का बुधवार को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इसके साथ ही यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि अब जिले के खिलाड़ियों को निजी तरणताल में अभ्यास करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बहुत कम शुल्क में स्टेडियम के तरणताल में तैराकी का अभ्यास कराया जाएगा। सुविधा मिलने के बाद अब खिलाड़ी तैराकी की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि युवाओं के लिए पहले माह 600 और उसके बाद 500 रुपये प्रतिमाह, छोटे खिलाड़ियों के लिए पहले माह 300 और उसके बाद 200 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा। खिलाड़ी सुबह 6 से 8 तथा शाम 5 से 7 बजे तक अभ्यास कर सकते हैं। इस दौरान स्टेडियम के प्रधान सहायक मुकेश अग्रवाल, कमल किशोर, अमित कुमार, पवन शर्मा, प्रकांक्षा सिंह, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें