वृंदावन। प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर जारी विवाद के बीच स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने इस परियोजना का स्पष्ट समर्थन किया है। शनिवार को रुक्मिणी विहार स्थित एक गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाभूमि है, जहां हर कण ठाकुरजी की उपस्थिति का अनुभव कराता है।
स्वामीजी ने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस बढ़ती भीड़ को सुगठित रूप से प्रतिबंधित करने के लिए एक सुव्यवस्थित कॉरिडोर की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जो लोग इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं, वे भविष्य में इसके लाभों को देखकर इसे स्वीकार करेंगे। साथ ही, उन्होंने इसे वृंदावन धाम के विकास की दिशा में मील का पत्थर करार दिया और इसके शीघ्र निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।