फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: छह दिसंबर को कार सेवा के लिए चित्रगुप्त पीठाधीश्वर ने खरीदे औजार, मिल रही धमकियों पर पुलिस में शिकायत

Wed, 25 Nov 2026 05:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

चित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद को एक विदेशी मोबाइल नंबर से धमकी मिली है। यह धमकी छह दिसंबर की कार सेवा के आह्वान को लेकर दी गई है। यह घटना मंगलवार शाम को आगरा में एक कार्यक्रम के बाद हुई।
 
विज्ञापन
चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद ने छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रस्तावित कार सेवा के लिए तैयारी कर ली है। इसके लिए हथौड़े, कुदाल, तसले और अन्य औजार आगरा से खरीदे गए हैं। उधर, कारसेवा रोकने के लिए लगातार अलग-अलग नंबरों से फोन कर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में स्वामी सच्चिदानंद ने एसएसपी को सूचना देकर थाने में तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


वृंदावन गोवर्धन मार्ग के जुलहैंदी स्थित चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद ने नौ अगस्त को आश्रम परिसर में पूजा-अर्चना कर छह दिसंबर को कार सेवा का शंखनाद किया था। स्वामी सच्चिदानंद ने बताया कि कार सेवा की घोषणा करने के बाद से ही वह लगातार संत समाज और लोगों से संपर्क कर रहे हैं। 

कार सेवा के लिए आगरा से हथौड़े, कुदाल, फावड़े, तसले और अन्य औजार खरीदे गए हैं। स्वामी सच्चिदानंद का दावा है कि कार सेवा के लिए कुछ संत चार दिसंबर को मथुरा पहुंच जाएंगे। इसके अलावा हजारों की संख्या में संत समाज और समर्थक सीधे छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


स्वामी सच्चिदानंद ने पुलिस में की शिकायत
चित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद ने इस गंभीर मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आगरा के न्यू आगरा थाने में अपनी लिखित तहरीर प्रस्तुत की है। स्वामी सच्चिदानंद ने पुलिस से इस धमकी भरे फोन कॉल पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनकी तहरीर में विदेशी नंबर से मिली पूरी धमकी का विस्तृत ब्योरा शामिल है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें