फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाउस अरेस्ट से मुक्त किए गए स्वामी सच्चिदानंद महाराज

विज्ञापन
कार सेवा को लेकर समर्थन देने चित्र गुप्त पीठ पहुंचे लोग। 
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मुक्ति के लिए कारसेवा का आह्वान करने वाले स्वामी सच्चिदानंद महाराज को हाउस अरेस्ट से मुक्त कर दिया है। स्वामीजी अब स्वतंत्र रूप से कहीं भी आ जा सकते हैं।
विज्ञापन


राधाकुण्ड क्षेत्र के जुल्हेंदी स्थित चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने 4 जुलाई को अयोध्य में श्रीराम मंदिर की तर्ज पर मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर की मुक्ति के लिए 9 अगस्त को कारसेवा करने का ऐलान करने संबंधी बयान जारी किया था। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद और निर्मोही अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता संत सीताराम दास महाराज ने भी कारसेवा को समर्थन दिया था।
इससे प्रशासन हरकत में आ गया और स्वामी सच्चिदानंद महाराज को पहले कानूनी नोटिस दिया। इसके बाद 14 जुलाई की मध्यरात्रि में आश्रम पर पुलिस तैनात कर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। हरिद्वार के भूपतवाला आश्रम के महंत भास्करानंद ने स्वामी सच्चिदानंद महाराज के हाउस अरेस्ट पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी थी। प्रशासन ने सोमवार को आश्रम पर तैनात पुलिस को हटा कर स्वामी सच्चिदानंद महाराज को मुक्त कर दिया है। इसके बाद सच्चिदानंद महाराज ने कारसेवा के लिए लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


..........


श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर की मुक्ति के लिए 9 अगस्त को कारसेवा का आह्वान किया गया है। थाना गोवर्धन पुलिस ने उच्चाधिकारियों को गलत रिपोर्ट देकर हाउस अरेस्ट कर दिया था। एसएसपी के संज्ञान में मामला आते ही हाउस अरेस्ट से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्वामी सच्चिदानंद महाराज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें