फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद रावण के खानदान से, तभी ऐसे बयान दे रहे हैं: धीरेंद्र शास्त्री

Thu, 21 Sep 2023 11:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वृंदावन। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म पर स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए बयान पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि वह ऐसे राजनेताओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते। वह रावण के खानदान के हैं। खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसा इन नेताओं का हाल है।

स्वामी प्रसाद द्वारा बयान दिया गया था कि फारसी में हिंदू शब्द का मतलब चोर है। धीरेंद्र शास्त्री बुधवार को वृंदावन में पानीघाट स्थित मलूकपीठ गोशाला में सत्संगलीला मंडपम में सप्तऋषि पूजन महोत्सव आए थे। उन्होंने कहा कि विचारों पर कोई उपचार बचा नहीं है। हिंदू जाग रहा है और एक हो रहा है। संत एक मंच पर आ रहे हैं। तभी तो हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार से ब्रज क्षेत्र में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि उनकी इच्छा है कि पूरे ब्रज क्षेत्र में शराब की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए। शराब की रोक लगने से ही ब्रज क्षेत्र पवित्र होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है और अब इसके बाद मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तैयारी है। भव्य राम मंदिर की तर्ज पर ही श्री़कृष्ण जन्म भूमि में भी मंदिर का निर्माण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें