फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर बस यात्री की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर कोच बस में सफर कर रहे एक यात्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। चालक ने जाबरा टोल पर बस रोक कर पुलिस को सूचना दी। उसके आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर स्लीपर कोच बस बुधवार रात दिल्ली से सवारियां लेकर बिहार जा रही थी। इसी दौरान एक यात्री बस में अचेत मिला। दूसरे यात्रियों ने उसे हिला-डुला कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। चालक ने मांट टोल पर बस रोक कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच करवाई तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त गोपाल (29) पुत्र मंगला निवासी नगद पोइया थाना कटिया जनपद गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल में मिले नंबर परिजनों को मौत की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी भिजवा दिया। इंस्पेक्टर भीम सिंह जावला ने बताया गोपाल दिल्ली में काम करता था। वहां से वह घर घूमने के लिए जा रहा था। पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें