फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित एरिया से पकड़ा गया संदिग्ध युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी खुफिया एजेंसी

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। सेना के प्रतिबंधित एरिया में सैन्य अफसर के बंगले में घुसने की कोशिश कर रहे संदिग्ध युवक को आर्मी इंटेलीजेंस ने पकड़ा है। पकड़े गए संदिग्ध के पास सैन्य अफसरों के नामों की लिस्ट और सुल्तानपुर के स्कूल का प्रमाणपत्र भी मिला है। थाना सदर बाजार को सौंपे गए संदिग्ध से खुफिया विभाग पूछताछ कर रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सेना के प्रतिबंधित एरिया में तीन गेटों को पार करके एक संदिग्ध युवक आर्मी अफसर के बंगले तक जा पहुंचा। घर में घुसने का प्रयास कर रहे संदिग्ध पर आर्मी इंटेलीजेंस की नजर पड़ गई। संदिग्ध को पकड़ लिया गया। तलाशी ली गई तो कुछ ऐसा नहीं मिला। उसके पास से एक डायरी मिली, जिसमें सेना के अफसरों के नाम लिखे हुए हैं। एक शिक्षा प्रमाणपत्र मिला है, जो कि सुल्तापुर का बताया जा रहा है।
प्रमाणपत्र पर संदिग्ध का नाम अजय कुमार शर्मा पुत्र आरके शर्मा निवासी सुल्तानपुर अंकित है। अपने को गूंगा और बहरा बताने वाले से आर्मी इंटेलीजेंस और एलआईयू के अफसर पूछताछ कर रहे हैं। गूंगा है या फिर बहाना बना रहा है, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। सुल्तानपुर पुलिस ने प्रमाणपत्र की तस्दीक कराई जा रही है कि यह फर्जी है या फिर असली। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। प्रमाणपत्र की जांच सुल्तानपुर से कराई जा रही है। पकड़े गए संदिग्ध युवक का मेडिकल कराया जा रहा है। आर्मी अफसर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें