फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूतक लगते ही मंदिरों के पट बंद, सूर्य ग्रहण के बाद आज शाम को होंगे दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 21 जून आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या को सुबह कंकणाकृति सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पूर्व मंदिरों के पट बंद हो गए। श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर शाम की शयन आरती के बाद मंदिर बंद कर दिए गए। रविवार को ग्रहण का मोक्ष होने के बाद उत्थापन के दर्शन शाम 4.30 बजे होंगे।
विज्ञापन

रविवार सुबह 10.9 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण रहेगा। सूर्य ग्रहण के कारण शनिवार रात 10.09 बजे से सूतक लग गए। सूतक लगने के बाद मंदिरों के पट बंद कर दिए गए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में शनिवार शाम 7.40 बजे शयन आरती के बाद 8 बजे मंदिर के पट बंद हो गए। मंदिर के विशेष कार्याधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को ग्रहण मोक्षकाल के बाद मंदिर की धुलाई होगी।
इसके बाद शाम 4.30 मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। इधर प्राचीन केशव देव मंदिर, बिड़ला मंदिर, मां चामुंडा मंदिर, हनमुान मंदिर, सहित अन्य मंदिरों के पट भी शयन आरती के बाद बंद कर दिए गए। रविवार को ग्रहण समाप्ति के बाद ही सभी मंदिरों के पट खोले जाएंगे। हालांकि कोरोना के कारण शहर के अधिकांश मंदिरों में अंदर ही अंदर पूजा सेवा चल रही है।
विज्ञापन

वहीं द्वारिकाधीश महाराज ग्रहण काल में भी अपने भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि सूर्य ग्रहण के दौरान द्वारिकाधीश मंदिर में सुबह 10 से 11 बजे तक भक्तों को राजभोग के दर्शन सुलभ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें