फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 दिसंबर को सूर्यग्रहण, ठा. बांकेबिहारी मंदिर के दर्शनों का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। 26 दिसंबर को सूर्यग्रहण होने के कारण ठा. बांकेबिहारी मंदिर में प्रभु दर्शन करने के लिए पट खुलने और आरतियों के सेवा में बदलाव किया गया है। मंदिर प्रशासक के आदेश पर सूर्यग्रहण होने से एक दिन पूर्व शाम से ही बांकेबिहारी के समय में बदलाव किया गया है। 26 दिसंबर को सूर्यग्रहण होने के कारण 25 दिसंबर को बांकेबिहारी के दर्शन सायंकालीन सेवा में 3.45 बजे पट खुलेंगे।
विज्ञापन

शयन आरती शाम 7.40 बजे होने के बाद 7.45 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। मंदिर के प्रबंधक मुनीष कुमार ने बताया कि 26 दिसंबर को प्रात: कालीन सेवा में दोपहर एक बजे ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे। शृंगार आरती दोपहर 1.10 बजे होने के पश्चात 1.15 मिनट पर राजभोग सेवा प्रारंभ होगी। 3.40 बजे राजभोग आरती की जाएगी। इसके पश्चात पर्दा बंद हो जाएगा। सायंकालीन सेवा में शाम 6 बजे बांकेबिहारी के दर्शन खुलेंगे, पूर्ववत निर्धारित समय पर देर शाम 8.25 बजे शयन आरती के पश्चात 8.30 बजे मंदिर के ठाकुरजी के पट बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें