फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nameplate Row: दुकानों के आगे नाम लिखने वाले आदेश को ब्राह्मण महासभा का समर्थन, कहा- ये उचित निर्णय

Tue, 23 Jul 2024 10:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

वृंदावन में ब्राह्मण महासभा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस आदेश का समर्थन और स्वागत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी दुकानों के आगे अपना नाम लिखने का आदेश दिया है।
 
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों के बाहर लिखे गए नाम - फोटो : X @SaffronSunanda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान पड़ने वाली दुकानों पर मालिकों का नाम लिखने के आदेश का ब्राह्मण महासभा ने समर्थन किया। इतना ही नहीं ये भी कहा गया कि ये उचित निर्णय है।
विज्ञापन


 

सरकार के आदेश को सही बताते हुए ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि सिर्फ भाजपा की विचारधारा को मद्देनजर आप नियम को देखेंगे तो खामी नजर आएगी, लेकिन भविष्य में होने वाली किसी बड़ी घटना से बचाव के मद्देनजर देखेंगे तो नेमप्लेट नियम सही लगेगा। लोगों की आस्था और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

 

ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी सरकार का सावन माह में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक आस्था को बनाए रखने एवं सुरक्षा के पक्के इंतजाम कर रही है।

 
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि संविधान और कानून की निगाह से देखा जाए तो विशेषज्ञों का मानना है कि शांति और कानून-व्यवस्था को कायम रखने के लिए सरकार ऐसे उपाय कर सकती है। जबकि इसके राजनीतिक मायने अलग निकाले जा रहे हैं, जो कि बिल्कुल भी उचित नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें