फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धर्म रक्षा संघ की बैठक में किया आंदोलन को समर्थन का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए राधाकुंड स्थित चित्रगुप्त पीठ में 9 अगस्त को प्रस्तावित कारसेवा के लिए वृंदावन में धर्म रक्षा संघ की बैठक हुई। इसमें आंदोलन की कार्ययोजना पर मंथन करते हुए संघ ने आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज में आयोजित धर्म गोष्ठी की अध्यक्षता स्वामी हरिदासीय पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज ने की। इसमें संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि वृंदावन से हजारों साधु-संत, धर्माचार्य, 9 अगस्त को चित्रगुप्त पीठ पहुंचकर कारसेवा में भाग लेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि जिस प्रकार श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान संत समाज में उत्साह था, उसी प्रकार का वातावरण श्रीकृष्ण जन्मभूमि कारसेवा को लेकर दिखाई दे रहा है।
चित्रगुप्त पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि लंबे समय से हिंदू समाज श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय के समाधान की प्रतीक्षा कर रहा है। संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश और डॉ. हरिओम शास्त्री ने कहा कि संत समाज श्रीकृष्ण के जन्मस्थान को मुक्त कर वहां मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

गोष्ठी में महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद सरस्वती, स्वामी अतुलकृष्ण दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद गिरि महाराज, महंत देवानंद वन महाराज, श्रीदास प्रजापति, अनमोल शास्त्री, मयंक सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें