फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सनशाइन क्रिकेट एकेडमी दतिया की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दतिया मथुरा ट्रॉफी के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबले में सनशाइन क्रिकेट एकेडमी दतिया ने सीएई मथुरा को 49 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला मथुरा के सीपी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इसमें दतिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।
विज्ञापन

दतिया की ओर से वेदांत नापित ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों पर 83 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल रहे। उनके अलावा समर्थ तोमर (18 रन) और शुकरन (15 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया। सीएई मथुरा की तरफ से ध्रुव द्विवेदी ने 3 विकेट और यश दीक्षित ने 2 विकेट लिए ।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएई मथुरा की पूरी टीम 25.4 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सजल गुप्ता ने 22 रन और तेजस सिंह ने 13 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

दतिया की ओर से गेंदबाजी में लक्ष्य सक्सेना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा श्रीराम बघेल ने 2 विकेट और शुकरन ने महत्वपूर्ण विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दतिया के कप्तान वेदांत नापित को दिया गया। जीत के साथ सनशाइन क्रिकेट अकादमी दतिया ने लीग में अपनी स्थिति बराबर कर ली है। शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें