फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सुनरख तिराहा से रामताल मार्ग का आठ करोड़ से होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर के सुनरख तिराहा से छह शिखर से होकर रामताल मार्ग पर लंबे समय हो रहे गड्ढों से निजात मिलने जा रही है। नगर निगम द्वारा दो भागों में करोड़ों रुपये से मार्ग का निर्माण कराया यजाएगा। इसके साथ ही दूषित पानी की निकासी के लिए मार्ग के दोनों ओर नाले का निर्माण किया जाएगा। टेंडर प्रकिया के बाद जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

वृंदावन को राष्ट्रीय राजमार्ग 19 से जोड़ने वाले रामताल रोड का निर्माण पर्यटन सृजन योजना के तहत किया जाएगा। नगर निगम द्वारा लंबे समय से बदहाल मार्ग की दशा सुधारने की तैयारी कर ली गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा छह शिखर मंदिर से रामताल होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को जोड़ने वाले मार्ग की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए हैं। यह मार्ग अब नगर निगम की सीमा में शामिल होने पर इस मार्ग की दशा सुधारने का कार्य निगम द्वारा किया जाएगा। नगर निगम ने सुनरख तिराहा से छह शिखर मंदिर तक 1.5 किलोमीटर एवं उसके बाद रामताल मार्ग 1.5 किलोमीटर का निर्माण का प्रस्ताव शासन का भेजा, जिसे शासन ने स्वीकृति दे दी है।
अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि नगर को एनएच 19 से जोड़ने वाले इस मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसका निर्माण नए सिरे से लगभग आठ करोड़ की लागत से किया जाएगा। इस मार्ग के दोनों ओर सीसी नाले का निर्माण होगा, जिससे वराह घाट क्षेत्र स्थित सौभरि वन के समीप बनकर तैयार हो रहे एसटीपी से जोड़ा जाएगा। आने वाले समय में मार्ग निर्माण के साथ ही पानी निकासी की व्यवस्था होने पर जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें