फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सुनील को पता था ढह सकता है टीला, लगाया था बैनर

विज्ञापन
मथुरा। माया टीले के नीचे स्थित पार्किंग में लगा बैनर, जिसमें साफ लिखा है कि टीला गिरने पर जिम्म - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। सुनील चैन यह अच्छी तरह जानता था कि खुदाई करने से टीला ढह सकता है। इसीलिए उसने कार पार्किंग में लगे बैनर पर साफ लिखवा रखा था कि टीला गिरने पर जिम्मेदारी कार मालिक की होगी। इसके बाद भी उसने उन परिवारों की भी चिंता नहीं की, जिनके मकान टीले पर बने थे।
विज्ञापन


माया टीले के नीचे स्थित जमीन पर सुनील चैन कार पार्किंग संचालित कर रहा था। साथ ही साथ टीला काटकर जमीन का विस्तार कर रहा था। उसे यह बखूबी पता था कि उसके इस कृत्य से टीला ढह सकता है। इसके बाद भी वह धड़ल्ले से टीले का कटान करता रहा। कार पार्किंग के प्रवेश द्वारा पर कार पार्किंग करने वालों के लिए शर्तें भी लिखी गईं थीं।
इन्हीं शर्तों में स्पष्ट लिखा था कि टीला ढहने पर अगर कार में नुकसान होता है तो जिम्मेदारी कार मालिक की होगी। लेकिन उसने एक बार भी यह नहीं सोचा कि अगर ढीला ढह गया तो उस पर बने मकान और उनमें रहने वालों परिवारों का क्या होगा। धड़ल्ले से वह टीले को खोदता रहा और इतना बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें