केसी घाट स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर में सुंदरकांड का पाठ करते श्री परशुराम शोभायात्रा के पदाधि
वृंदावन। श्री परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा वृंदावन के केसी घाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। शाम पांच बजे शुरू हुए कार्यक्रम में लोगों की खासी भीड़ रही।
श्री परशुराम शोभायात्रा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हनुमत आराधना मंडल एवं मृदुल कांत शास्त्री ने सुंदरकांड का पाठ किया। संचालन दीपक बाबा ने किया। समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया जिसकी व्यवस्था मुख्य संयोजक आशीष गौतम द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि श्री परशुराम शोभायात्रा को इस बार भव्य तरीके से मनाया जा रहा है।
19 जून को शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली जाएगी। बंसी तिवारी, धर्मेंद्र गौतम लीला, चंद्रनारायण शर्मा, पार्थ गौतम, आशु सरदार, उद्दव पंडित, मनमोहन गौतम, पिंकी द्विवेदी, बीएम शर्मा, पुनीत शर्मा, सुभाष गौड़ (लाला भैया), छोटे गौतम, राकेश, जीतू, भोला, नवीन गौड़, अमित गौतम, तथा गोविंद ब्रजवासी आदि मौजूद रहे। संवाद