फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कम बोली लगने पर के कारण रविवार बाजार का ठेका स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। नगर पंचायत बलदेव में मेला फील्ड में प्रत्येक रविवार को लगने वाले रविवार बाजार की खुली बोली ठेका नीलामी आयोजित की गई। नीलामी प्रक्रिया में ठेकेदार अनुज उपमन्यु ने सर्वाधिक नौ लाख एक हजार रुपये की बोली लगाई। इससे अधिक राशि की कोई अन्य बोली प्राप्त न होने के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन ने बोली को कम बताते हुए ठेका प्रक्रिया स्थगित कर दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के निर्णय से ठेकेदारों में नाराजगी है। ठेकेदारों ने कहा कि अन्य किसी प्रतिभागी ने अधिक बोली नहीं लगाई, तो नियमानुसार सर्वाधिक बोलीदाता को ठेका दिया जाना चाहिए, लेकिन ठेका प्रक्रिया को मनमाने ढंग से निरस्त किया गया है। चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल व ईओ संजय कुमार ने कहा कि वर्तमान बोली राशि पिछली बार की स्वीकृत बोली से कम है, जिसके चलते नियमानुसार ठेका प्रक्रिया को स्थगित किया है।
शीघ्र ही दोबारा ठेका नीलामी की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रद्युम्न त्रिपाठी, लिपिक टीसी बाबू सुनील पांडेय, श्रवण पांडेय, कौशल सिकरवार, विष्णु पांडेय, अनिल पांडेय, योगेंद्र पांडेय, सुरेंद्र सिकरवार, सौरभ पांडेय, रमाकांत शर्मा, सूरज छौंकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें