समर कैंप के समापन अवसर पर एक विद्यार्थी को पुरस्कृत करते एसएसपी श्लोक कुमार।
मथुरा। पुलिस मॉडर्न स्कूल के 15 दिवसीय समर कैंप का सोमवार को समापन हो गया। कैंप में हुई विभिन्न गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एसएसपी ने पुरस्कृत किया।
समापन कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी देहात सुरेश चंद रावत, एसपी यातायात मनोज कुमार यादव संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि समर कैंप का मतलब मौज मस्ती करते हुए कुछ नया सीखने का समय होता है। इसे मस्ती की पाठशाला भी कह सकते हैं।
प्रधानाचार्य रिचा वार्ष्णेय ने बताया कि 16 से 29 मई तक आयोजित हुए समर कैंप में विद्यार्थियों ने क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबाॅल, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, नृत्य और गायन गतिविधियां में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने वेस्टर्न डांस, ड्रामा, गायन, फोक डांस, स्टॉप चाइल्ड लेबर आदि कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। समर कैंप और 12वीं के सीबीएसई परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी अतिथियों ने सम्मानित किया।