फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर पेट्रोल की बोतल ले कोतवाली पहुंचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। लाठी-डंडे चलने के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से गुस्साया एक युवक आत्मदाह की धमकी देते हुए रविवार की शाम बोतल में पेट्रोल लेकर सुरीर कोतवाली में पहुंच गया। युवक द्वारा आत्मदाह की धमकी दिए जाने से कोतवाली में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए युवक सहित चार लोगों को शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

गांव हरनौल निवासी हरिओम एवं सुखवीर के बीच शनिवार की शाम किसी बाद को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले तथा पथराव भी हुआ। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
रविवार की शाम एक पक्ष का हरिओम कार्रवाई न होने पर परिजनों के साथ आत्मदाह की धमकी देते हुए हाथ में पेट्रोल की बोतल लिए सुरीर कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के हरिओम, धर्मवीर, सुखवीर, कुंवरपाल को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई कर इतिश्री कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें