फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की पौध लगाने गया युवक जामुन के पेड़ पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना। गांव रहेड़ा में घर से धान की पौध लगाने गए युवक का शव दूसरे दिन जामुन के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव रहेड़ा में 20 वर्षीय युवक पप्पू पुत्र इंदर का शव रवि के खेत में जामुन के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने की आशंका व्यक्त की है। परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार को पप्पू घर से धान की पौध लगाने की कह कर निकला था।
शाम को घर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। उसको खेत व आसपास खोजा, मगर वह नहीं मिला। शुक्रवार सुबह लोग जंगल की तरफ गए तो युवक का शव जामुन के पेड़ पर लटका मिला। इससे परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया। युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें