फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विकसित राज्य बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए मांगे सुझाव

विज्ञापन
मथुरा। कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, सीडीओ मनीष मीना व अन्य। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए सोमवार को वेटरनेरी विवि में प्रबुद्धजन ने लोगों से सुझाव मांगे और सहयोग करने की अपील की। साथ ही इसके लिए सरकार द्वारा जारी वेबसाइट, मोबाइल एप व बार कोड जारी किया गया।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त आईपीएस आनंद कुमार ने कहा कि प्रदेश को विकसित करने का खाका खींचा जा रहा है, जिसके लिए सुझाव मांगे जा रहे हैं। सेवानिवृत्त मुख्य कार्यकारी अभियंता कुलदीप कुमार ने बताया कि इस अवधारणा को साकार करने की दिशा में विजन डॉक्यूमेंट के निर्माण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया है। उन्होंने सभी से राज्य के विकास में सहयोगी व सहभागी बनने की अपील की। सीडीओ मनीष मीना ने बताया कि क्यूआर कोड स्कैन करके सुझाव दिए जा सकते हैं।
कार्यक्रम से पहले डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने अधिकारियों व पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार, डीसी मनरेगा विजय कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मौजूद रहे। इधर, कार्यक्रम में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम चंद्र खत्री, वरिष्ठ मंत्री विकास जिंदल ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

तीन थीमों पर आधारित है विजन डॉक्यूमेंट
सेवानिवृत्त प्रोफेसर अरुणोदय वाजपेयी ने बताया कि विजन डॉक्यूमेंट तीन थीम पर आधारित है। इसमें अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति व जीवन शक्ति शामिल हैं। इसके साथ ही 12 सेक्टर कृषि एवं संबद्ध, पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आईटी एवं इमर्जिंग प्रौद्योगिक, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुरक्षा एवं सुशासन पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें