फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शुगर मिल आंदोलन को मिला कांग्रेस और किसान नेताओं का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छाता शुगर मिल चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे किसान और भूतपूर्व सैनिकों के आंदोलन को विभिन्न किसान एवं राजनीतिक संगठनों का समर्थन मिलता जा रहा है। कांग्रेस नेता उमेश पंडित कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन

उमेश ने कहा कि कांग्रेस सदैव किसानों, मजदूरों और आम जनता के हक की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने क्षेत्र के विकास में कांग्रेस के योगदान को याद किया। कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में मथुरा को रिफाइनरी के रूप में बड़ी सौगात मिली, जिसने क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोले।
अखिल भारतीय किसान सभा के नेता छीतर सिंह भी धरने पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर तीखा प्रहार करते हुए आरपार की लड़ाई की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का किसान चाहता है कि उसकी आर्थिक स्थिति बागपत और मुजफ्फरनगर जैसे किसान की तर्ज पर मजबूत बने। इधर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष संजय पाराशर ने कहा कि यदि प्रशासन और सरकार ने छाता के किसानों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर यूनियन लखनऊ स्थित विधानसभा का घेराव करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें