प्रशंसकों से साथ घिरे बॉलीवुड कलाकार सुदेश भोसले। संवाद
मथुरा। ब्रजरज उत्सव में इन दिनों कभी सदाबहार फिल्मी गीतों की गूंज, तो कभी ब्रज के लोकगीतों की मिठास के साथ कथक और चरकुला नृत्य की मनमोहक छटा देखने को मिल रही है। सोमवार को एक तरफ सुदेश भोसले की गायकी और मिमिक्री ने समां बांधा तो दूसरी ओर रासलीला की प्रस्तुति ने उत्सव में भक्ति का रंग भी जोड़ा।
उत्सव के चौथे दिन धौली प्याऊ रेलवे मैदान में दिनभर लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित किया, वहीं देर रात सुदेश भोसले की गायकी और मिमिक्री ने समां बांध दिया। खासकर अमिताभ बच्चन की आवाज की मिमिक्री के लिए पहचाने जाने वाले सुदेश भोसले ने सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी की मौजूदगी में शुरुआत बड़ी देर भई नंदलाला तेरी राह तके ब्रजवाला से की। इसके बाद सुदेश भोसले ने हेमा मालिनी के साथ क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो गाया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ लक्ष्मी नागप्पन, विप्रा सचिव आशीष कुमार सिंह और ठाकुर राजेंद्र सिंह आदि माैजूद रहे।
मंगलवार के कार्यक्रम
- दोपहर 2:30 बजे खुशी गोस्वामी भजन क्लबिंग धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड मथुरा
- दोपहर 3:30 बजे शिल्पी फाउंडेशन सांस्कृतिक संध्या धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड मथुरा
- शाम 4:30 बजे चेतना शर्मा कत्थक नृत्य धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड मथुरा
- शाम 5:30 बजे एकता जैन लोक गायन नृत्य धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड मथुरा
- शाम 7:00 बजे- रूट्स नादात्म बैंड — संगीत प्रस्तुति, धौलीप्याऊ रेलवे ग्राउंड
- शाम 6:00 बजे-
शिवानी मिश्रा कलर्स ऑफ यूपी’, स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह वृंदावन