फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राल और सुनरख बांगर में 15 करोड़ से बनेंगे नए उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन में लगातार बढ़ती आबादी, तेजी से विकसित हो रही आवासीय कॉलोनियों और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी आमद के कारण बढ़ रहे बिजली संकट से जल्द राहत मिलने वाली है। शहर की विद्युत व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र के राल और सुनरख बांगर में दो नए विद्युत उपकेंद्र (बिजलीघर) स्थापित किए जाएंगे। जिससे करीब 50 हजार से अधिक लाेगों को लाभ मिलेगा। दोनों उपकेंद्रों पर बीस हजार से अधिक कनेक्शन का लोड बंट जाएगा।
विज्ञापन

दोनों नए उपकेंद्रों के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पूरी परियोजना पर कुल मिलाकर करीब 50 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। नए बिजलीघरों के चालू होने से वर्तमान में चल रहे सब-स्टेशनों पर लोड काफी कम हो जाएगा जिससे उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग, बार-बार होने वाले फाल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।
एसडीओ संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि सुनरख बांगर बिजलीघर का निर्माण में करीब 7.55 करोड़ खर्च किए जाएंगे और राल उपकेंद्र के 6 करोड़ रुपये के आसपास का खर्चा आएगा। इसके अतिरिक्त रंगजी बगीचा क्षेत्र को एक अतिरिक्त विद्युत स्रोत से जोड़ने के लिए नई 33 केवी लाइन बिछाई जाएगी जिस पर करीब 2.94 करोड़ की लागत आएगी। अभी चैतन्य विहार और छटीकरा फीडर पर अत्यधिक लोड होने के कारण काफी परेशानी आ रही थी। लो वोल्टेज से लेकर ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है, दो नए उपकेंद्रों से 50000 से अधिक लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें