फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नाबालिग से मंगाई शराब, न लाने पर फायरिंग कर फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। राधा निवास वाल्मीकि बस्ती में नाबालिग से जबरन शराब-सिगरेट मंगवाने और विरोध करने पर घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग कर दहशत भी फैलाई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, राधा निवास वाल्मीकि बस्ती निवासी महावीर पुत्र शिवचरण ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में रहने वाले ऋषभ खान और अमन कुरैशी अपने साथियों के साथ मिलकर इलाके में दबंगई करते हैं। आरोप है कि ये लोग बस्ती के बच्चों और युवकों से जबरन अपने निजी कार्य करवाते हैं। शराब और सिगरेट जैसी वस्तुएं मंगवाते हैं।
15 जून को उनके 16 वर्षीय पुत्र से भी शराब और सिगरेट लाने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने मना कर दिया। आरोप है कि अगले दिन 16 जून की रात करीब 9 बजे ऋषभ खान अपने 15-16 साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। हमलावरों ने इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से तमंचों से फायरिंग की। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी है लेकिन फिलहाल कोई हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें