फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी चौकी पर तैनात दरोगा ने युवक को वीडियो बनाने के शक में पीटा

विज्ञापन
बांकेबिहारी पुलिस चौकी के पास युवक को पीटते हुए दरोगा। 
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर पुलिस चौकी के बाहर एक दरोगा ने एक युवक की बिना वजह पिटाई कर दी। युवक के हाथ में मोबाइल फोन देखकर दरोगा को उसके द्वारा वीडियो बनाने का शक हुआ तो वह आग बबूला हो गए और युवक पर थप्पड़ बरसा दिए। इतना ही नहीं वह युवक को पुलिस चाैकी ले गए। आरोप है कि चौकी पर भी उसे पीटा गया। एसएसपी ने मामले में दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के मोबाइल और पर्स चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक बाल अपचारी किसी श्रद्धालु का मोबाइल चोरी कर भाग गया है। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और चौकी ले जा रहे थे। इसी बीच चौकी के बाहर स्कूटी पर खड़ा एक युवक मोबाइल पर बात कर रहा था। दरोगा काे लगा कि वह वीडियो बना रहा है। इस पर दरोगा आग बबूला हो गए और उन्होंने युवक को स्कूटी पर बैठे-बैठे थप्पड़ मार दिए। इसके बाद वह उसे खींचते हुए पुलिस चौकी के अंदर ले गए। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पीड़ित युवक गौरा नगर निवासी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने उसकी एक बात नहीं सुनी। वह किसी काम से जा रहे थे और चौकी के सामने फोन आने पर स्कूटी रोककर बात कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दारोगा वहां पहुंचे और पीटना शुरू कर दिया। चौकी में अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उसके साथ अभद्रता की। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दरोगा को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें