फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दरोगा ने मांगी एक लाख की रिश्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। मोहिनी नगर निवासी महिला ने एक दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि उसके मकान पर एक महिला ने कब्जा कर लिया है। कार्रवाई के नाम पर दरोगा एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। महिला का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

काजल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया कि उन्होंने लोन लेकर एक मकान बनवाया था। उनके मकान पर एक महिला ने कब्जा कर लिया है। उसने अधिकारियों से शिकायत की तो उन्होंने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एक दरोगा ने उनसे मकान खाली कराने के एवज में एक लाख रुपये मांगे। उसने देने से इन्कार कर दिया तो वह बात भी नहीं करते हैं। महिला का कहना है कि उसे अगर न्याय नहीं मिला तो वह बच्चों सहित कठोर कदम उठाएगी। एसएसपी श्लोक कुमार कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें