मथुरा। स्कूलों में बच्चों की रुचि को पहचानकर उन्हें उसी के अनुसार प्रशिक्षण देकर उस विद्या में दक्ष किया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में इसी सत्र से यह व्यवस्था शुरू होगी। सभी विद्यालयों में इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) लैब बनाई जाएगी।
जिले में 1536 परिषदीय विद्यालय हैं। सभी पीएमश्री विद्यालय समेत कुछ स्कूलों में व्यवस्था भी शुरू हो चुकी है। विद्यालयों में लैब बनाने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से कंप्यूटर और प्रिंटर के साथ ही सभी जरूरी फर्नीचर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इन संसाधनों की व्यवस्था ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर होगी। इनमें अध्ययनरत बच्चों के विकास के लिए आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं बहाल की जानी है। प्रत्येक स्कूलों में कंप्यूटर लगेंगे। इसके साथ ही विद्यालयों में उपकरण और फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में साधन-संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि वर्तमान में स्कूलों में छात्र-छात्राओं की नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध सभी खंड शिक्षाधिरारियों के साथ ही प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं।