फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बौद्धिक प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। श्री राधामोहन सरस्वती शिक्षा मंदिर, चौमुहां में आयोजित दो दिवसीय बौद्धिक प्रश्नमंच प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विद्याभारती से संबद्ध अलीगढ़ और मथुरा जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन जन शिक्षा समिति के जिला प्रतिनिधि श्री कृष्णगोपाल जी और जिला निरीक्षक श्री यशपाल जी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय समिति के प्रबंधक हेमंत शर्मा, उपप्रबंधक भरतपाल मुंशी, अध्यक्ष भरत सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा, लेखा निरीक्षक हरिओम सेठ और प्रधानाचार्य मुनीश सारस्वत सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिला प्रतिनिधि एवं जिला निरीक्षक का स्वागत किया। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से कला, कविता, भाषण, गीत सहित विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर देते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास, तर्कशक्ति और मंच पर अपनी बात रखने की क्षमता विकसित करती हैं। कार्यक्रम में करन सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, समिति पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें