फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बोर्ड परीक्षा से पहले मॉडल पेपर से परख सकेंगे तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड - 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं मॉडल पेपर से तैयारी परख सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन

इससे जिले के 544 माध्यमिक विद्यालयों के पंजीकृत 70 हजार परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारूप और अंकों के विभाजन की सटीक जानकारी मिल सकेगी। विषय के आधार पर भी अपनी तैयारी परख सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इन मॉडल पेपरों के जरिए विद्यार्थी अपनी तैयारी का सही आकलन, कठिन प्रश्नों व कमजोर विषयों की पहचान, तथा निर्धारित समय में पेपर हल करने का अभ्यास आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें