फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबखर्च को एटीएम तोड़ने पहुंचे दो छात्र

Sun, 20 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई कर रहे दो छात्रों ने जेब खर्चे के लिए एक एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जब एटीएम से पैसे नहीं निकले, तो उन्होंने हथौड़ा से तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर शातिरों की तलाश की। शाम को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

हाईवे पर कृष्णानगर चौकी क्षेत्र मेें शोभित हास्पिटल के निकट केनरा बैंक का एटीएम लगा है। पैसे के लालच में और जेबखर्च जुटाने के लिए 10 वी और 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाले कृष्णानगर चौकी क्षेत्र की प्रोफेसर कालोनी निवासी दो किशोर रात ढाई बजे छेनी, हथौड़ा व पेचकश लेकर एटीएम पर पहुंचे।

पहले तो उन्होंने एटीएम का लॉक तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया। काफी देर तक जब लॉक तोड़ने में असफल रहे, तो मशीन पर छेनी हथौड़े चलाना शुरू किया। काफी देर प्रयास करने के बाद जब पैसे नहीं निकले, तो दोनों चले गए लेकिन यह पूरा घटनाक्रम एटीएम में लगे कैमरों में कैद हो गया।
विज्ञापन


सुबह सूचना पर कृष्णानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक कर्मियों से उनके हैड ऑफिस से हार्ड डिस्क से कैमरों की रिकॉडिंग ली, जिसमें चोरों के फोटो मिल गए। पुलिस ने फोटो की शिनाख्त कराई और शाम के वक्त दोनों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से छैनी, हथौड़ा व पेचकस आदि बरामद किए हैं। दोनों छात्रों ने पुलिस को सारी बात बता दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें