फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने याद दिलाया गुरु भाई का नाता

Sun, 20 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक भंडारा पर्व पर बाबा जयगुरुदेव महाराज के बड़ी संख्या में भक्त जुटे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण व सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी जयगुरुदेव नाम योग साधना मंदिर एवं समाधि स्थल पर मत्था टेका और प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन


सत्संग मैदान में बने मंच से मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने संत्संगियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपका गुरुभाई हूं, आप हमारे गुरुभाई हैं। दादा गुरु स्वामी घूरे लाल महाराज के 67वें वार्षिक भंडारे के अवसर पर आना मेरा सौभाग्य है।

स्वामीजी (बाबा जयगुरुदेव महाराज) ने हमारी सरकार बनने से पहले कहा था आपकी सरकार बनेगी। आप गरीबों का बहुत ख्याल रखना। काश्तकारों का कर्जा माफ करना, सिंचाई निशुल्क कर देना।
विज्ञापन


ऐसे कई जनहित कार्यों को करने के लिए कहा था, जिसे हम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम मंदिर और संस्था की रक्षा के लिए हिमालय की तरह खड़े हैं।

हेलीपैड पर किया स्वागत
काबीना मंत्री शिवपाल के मथुरा आगमन पर जिला अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता, पूर्व मंत्री अशोक प्रधान, महासचिव तनवीर अहमद,

महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार, सतेंद्र ठाकुर, किशोर सिंह, शिवकुमार यादव, डा. राजन रिजवी, नीटू चौधरी, थान सिंह, वकील कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें