फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मोहम्मद रफी के गानों पर अमरनाथ शिक्षण संस्थान में झूम उठे विद्यार्थी

विज्ञापन
अमरनाथ शिक्षण संस्थान में आयोजित संगीत समारोह में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
विज्ञापन
मथुरा। अमरनाथ शिक्षण संस्थान में गायक स्व. मोहम्मद रफी के जन्मदिन पर कमला आनंद फाउंडेशन की ओर से मुझे तुम याद आए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगीतमय कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और अभिनय के माध्यम से संगीत जगत की महान विभूतियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मोहम्मद रफी, अभिनेता धर्मेंद्र देओल, संगीतकार नौशाद, लेखक ओमप्रकाश शर्मा और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया गया। छात्र-छात्राओं ने रफी के गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर मातृ कृपा सभागार को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया। शुभारंभ स्व. पं. आनंद मोहन वाजपेयी एवं स्व. कमला वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मोहम्मद रफी के जन्मदिवस पर बच्चों के साथ केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथि प्रख्यात लेखक व साहित्यकार पराग धीमरी ने कहा कि अच्छा संगीत औषधि की तरह कार्य करता है। आरबीआई अवॉर्ड इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख अनीश वाजपेयी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के सचिव महेंद्र प्रताप सिंह, दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित यादव, डॉ. राघवेंद्र चौधरी, दिव्या वाजपेयी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। के अध्यक्ष सुयश वाजपेयी ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस दौरान संस्थान के चेयरमैन डॉ. आदित्य कुमार वाजपेयी, अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल वाजपेयी, अमरनाथ विद्या आश्रम के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार वाजपेयी एवं स्कूल के कोऑर्डिनेटर शुभम वाजपेयी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सुयश वाजपेयी व डॉ. सोनिका शर्मा ने किया। निर्देशन डॉ. अनिल कुमार वाजपेयी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें