संत प्रेमानंद महाराज के अमर उजाला समाचार पत्र के जरिए जादुई कला दिखाते हुए जादूगर।
वृंदावन। मशहूर जादूगर अखिलेश एक बार फिर संत प्रेमानंद महाराज से मिले। इस बार उन्होंने महाराज को कुछ जादुई कला दिखाई। जादूगर इस बार अपने साथ अमर उजाला अखबार लेकर आए और उसके जरिए अनेकता में एकता का संदेश दिया। कला देखने के बाद संत महाराज बड़े खुश दिखे और उनकी कला की तारीफ की।
जादूगर अखिलेश संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए श्रीराधे हित केलिकुंज आश्रम पहुंचे। महाराज से मिलकर उन्होंने कहा कि वह अपनी कुछ कलाओं को आपको दिखाना चाहते हैं। उन्होंने पहले तिरंगे के रंगों के अलग-अलग कपड़ों को जोड़कर उस पर संंत प्रेमानंद की तस्वीर दिखाई और कहा कि हिंदुस्तान के सभी लोगों को आप ही जोड़कर रखना चाहते हो और उसके बाद उन्होंने अमर उजाला अखबार को लेकर एक जादुई कला दिखाकर अनेकता में एकता का संदेश दिया। संवाद