फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रवेश पत्र में विषय बदलवाने के लिए आवेदन कर रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। साथ ही विद्यार्थी प्रवेश पत्र में विषयों को बदलवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। डीआईओएस रविंद्र सिंह का कहना है कि आवेदन के आधार पर विद्यार्थियों के विषयों में बदलाव किया जा रहा है। प्रवेश पत्र में विषय संशोधन और जेंडर में परिवर्तन के लगभग 140 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


जिले में 120 केंद्रों पर संचालित बोर्ड परीक्षाओं में 72450 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 24 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। विभाग की ओर से 15 फरवरी तक प्रवेशपत्रों की विषय, जेंडर, नाम व माता-पिता के नाम आदि की गलतियों में सुधार के लिए आवेदन मांगे थे। जनपद से 78 विद्यालयों के करीब 250 विद्यार्थियों ने संशोधन के लिए आवेदन किए थे। बोर्ड ने उनमें संशोधन कर दिया था।

इसके बाद 16 फरवरी से 25 फरवरी तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 140 विद्यार्थियों ने विषयों और जेंडर में बदलाव के लिए आवेदन किया। सबसे अधिक आवेदन गणित और गृह विज्ञान के विषयों को बदलने के लिए आए। बोर्ड के नियम के अनुसार शिक्षा विभाग ने छात्रों के विषयों में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन



केस 1
बाबूलाल शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राया में हाईस्कूल की छात्रा खुशबू और करिश्मा ने गृह विज्ञान के लिए आवेदन किया था, प्रवेश पत्र में गणित अंकित होकर आया, जिसे संशोधित करा दिया गया है।


केस 2
आदर्श जनता इंटर कॉलेज, अडींग की छात्रा सोनम के प्रवेश पत्र में गृह विज्ञान विषय अंकित होकर आया, जबकि उन्होंने गणित के लिए आवेदन किया था। हालांकि शिकायत के बाद उनका विषय भी संशोधित करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें