जीएलए विश्वविद्यालय में कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशन विभाग के बीटेक (सीएसई) अंतिम वर्ष के छात्र सत्यम निखरा ने जीआरई परीक्षा में 340 अंकों में से 308 अंक प्राप्त किए हैं।
सत्यम निखरा का बीटेक तृतीय वर्ष में ही वीवीडीएन टेक्नोलॉजी कंपनी में चयन हो चुका है। छात्र ने बताया कि विदेशों में उच्च तकनीकी पढ़ाई के इच्छुक अभ्यर्थियों को जीआरई (ग्रेजुएट रिकॉर्ड एक्जामिनेशन) नामक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। इसके प्राप्तांक के आधार पर ही विश्वविद्यालयों का चुनाव और आकर्षक छात्रवृत्ति मिलना सुनिश्चित होता है।
छात्र सत्यम निखरा अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं।
इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद सिंह जलाल ने सत्यम को बधाई दी और कहा कि निश्चय ही छात्र ने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
अब अपेक्षा है कि वह विदेश में भी उच्च शिक्षा के दौरान हमें गौरवान्वित करेंगे।