फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्राइक वन कोर परिचालन की तैयारियों पर करे ध्यान केंद्रित: लेफ्टिनेंट जनरल

विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार को जनरल ऑफिसर कमांडिंग का पदभार सौंपते पूर्व जेओसी। लेफ्टिने - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
देश की रक्षा में अग्रणी रहने वाली स्ट्राइक-वन कोर की कमान सोमवार को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने संभाल ली। जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधीनस्थों को दिशानिर्देश दिए। उन्होंने स्ट्राइक-वन कोर लेफ्टिनेंट जनरल सीपी करियप्पा से यह जिम्मेदारी ग्रहण की है। उन्होंने परिचालन तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा ताकि राष्ट्र के समक्ष दोहरे मोर्चों पर उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्टाइक-वन कोर राष्ट्र के लिए एक निर्णायक बल के रूप में अपने राजनीतिक महत्व को बढ़ाएगा।
विज्ञापन

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और सैन्य सेवा अकादमी के पूर्व छात्र रहे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने 14 जून 1986 को भारतीय सेना की राजपूत रेजीमेंट की 23वीं बटालियन में कमीशन प्राप्त किया था। उन्होंने अपनी यूनिट को जम्मू-कश्मीर एवं अरुणाचल प्रदेश में सफलतापूर्वक कमांड किया है। इसके अलावा उन्होंने भारत की पश्चिमी सीमा पर स्थित एक इंफ्रेंट्री ब्रिगेड और आर्मी हेडक्वार्टर की रिजर्व पर्वतीय डिवीजन को भी कमांड किया है। उनके द्वारा भूटान में भारतीय सैन्य प्रशिक्षण टीम और रक्षा सेवा स्टाफ कॉंलेज के निर्देशन स्टाफ में प्रशिक्षण भी दिया है। सैन्य अभियान प्रबंध विभाग में ग्रेड वन कोर एवं कमांड मुख्यालय में ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ के पद पर भी वह रहे हैं। स्ट्राइक वन की कमान संभालने से पहले वे नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के इंटीग्रेटेड मुख्यालय में स्टाफ ड्यूटी प्रबंध निदेशक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें