वृंदावन(मथुरा)। भविष्यनिधि घोटाले को लेकर वृंदावन में बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कैश काउंटर बंद होने से उपभोक्ता विद्युत बिल नहीं जमा करा सके। सोमवार व मंगलवार के अवकाश के बाद बुधवार को ज्यादा संख्या में लोग बिल जमा करने पहुंचे थे।
लेकिन उन्हें मायूस लौटना पड़ा। बिल जमा कराने पहुंचे महेश प्रसाद सिंह, श्यामलता, रामप्रसाद, फूल सिंह, बीना, विनोद द्विवेदी, सिंकदर, अनीता, सलिल गुप्ता व अन्य उपभोक्ताओं ने बिल जमा न होने पर अपनी नाराजगी जताई।