फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों की हड़ताल से 10 करोड़ का टर्नओवर ठप

Fri, 25 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
सहकारी बैंकों में हड़ताल
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल ने किसान की परेशानी और बढ़ा दी है। जिले में 1.37 लाख उपभोक्ता अपने खाताें में न तो रकम जमा करवा पा रहे हैं और न ही कोई निकासी की जा रही है। वहीं 1.53 लाख किसान खाद-बीज के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। बताया गया कि बैंककर्मियों की हड़ताल से 10 करोड़ का टर्नओवर ठप पड़ गया है।
विज्ञापन


को-ऑपरेटिव बैंक स्टॉफ एसोसिएशन के बैनर तले बैंक में पांच सौ और हजार के नोट जमा करने पर रोक के खिलाफ कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल में मथुरा की 18 शाखाओं के करीब 126 कर्मचारी शामिल हैं। 

इस हड़ताल से जिले के किसान कराह उठे हैं। इतना ही नहीं बैंक के खाता धारक भी परेशान है। पहले से ही नकदी संकट से जूझ रहे उपभोक्ता अपनी धनराशि बैंक से नहीं निकाल पा रहे हैं। इसके साथ ही बैंक से जुड़े 1.53 किसानों के समझ बुवाई के समय खाद और बीज की खरीद का भी संकट है। इसके चलते खेती का कार्य चौपट हो रहा है। किसान रघुवीर सिंह ने बताया कि उनका एकमात्र सहकारी बैंक में ही खाता है ऐसे में वो अपनी धनराशि नहीं निकाल पा रहे हैं। 
विज्ञापन


बैंक के गेट पर दिया धरना, नारेबाजी
को-ऑपरेटिव बैंक्स स्टॉफ एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने डैंपियर नगर मुख्य शाखा पर धरना देकर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के सचिव चंद्रशेखर ने कहा कि रिजर्व बैंक ने सहकारी बैंकों में पांच सौ और हजार के नोट जमा न करने का जो आदेश दिया है उससे बैंक के व्यवसाय पर बुरा असर पड़ रहा है।

इसके चलते बैंक के ग्राहक न तो नोट जमा करवा पा रहे हैं और न ही बैंक उन्हें भुगतान कर पा रही है। इससे ग्राहकों में आक्रोश है। भारतीय स्टेट बैंक में क्लीयरिंग हाउस सेटिलमेंट भी नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और वित्तमंत्री के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता राकेश बाबू शर्मा ने की। इस अवसर पर बिजेंद्र सिंह, अरुण कुमार यादव, रामनाथ, विनोद गौतम, संजीव द्विवेदी, संजीव यादव, जीएस शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, विवेक कुमार, राकेश कुमार, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें