वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए दर्शन के लिए लगाए जगमोहन में सीसीटीवी कैमरे से ठाकुरजी की सेवा की निजता भंग होने का सेवायत गोस्वामियों के विरोध के बाद सीसीटीवी कैमरे पर लकड़ी का पट्टा लगा दिया है। जिससे ठाकुरजी की निज सेवा के दौरान पर्दा लगने पर उनकी निजता बनी रहे।
मंदिर में ठाकरजी के दर्शन की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए मंदिर के बाहर लगी स्क्रीन पर भक्तों कराने के लिए जगमोहन में सीसीटीवी मूविंग कैमरा लगाए गए लेकिन जगमाेहन में लगे कैमरे से गर्भगृह के बाहर फूल बंगला में विराजमान ठाकुरजी की निज सेवा भी पर्दा लग जाने पर भंग हो रही थी। पर्दा लगने पर चौक में भक्तों को भले ही दर्शन न हो रहे हैं लेकिन लाइव ठाकुरजी के लाइव दर्शन हो रहे थे। इस पर मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने दो दिन पहले विरोध किया। इस देखते हुए जगमोहन की ओर से मूविंग कैमरा में पट्टा लगा दिया। जिससे जगमोहन में विराजमान ठाकुरजी कैमरे में नहीं आएंगे।
हाईपावर्ड कमेटी के सदस्य एवं मंदिर के सेवायत हिंमाशु गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी की निजता भंग न हो इसके लिए अभी फूलबंगला के दौरान कैमरे के ऊपर पट्टा लगा दिया है। इससे यदि कैमरा जगमोहन की ओर मूव नहीं हो सकेगा।