फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पुरुषों में नहीं रहा दम', गैस किल्लत पर देवकीनंदन महाराज का बयान वायरल; अखिलेश यादव ने कसा तंज

Wed, 25 Mar 2026 10:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गैस की किल्लत के बीच कथावाचक देवकीनंदन महाराज का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी तंज कसते हुए बयान दिया है। 
विज्ञापन
देवकीनंदन ठाकुर महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैस किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर देवकीनंदन महाराज का बयान वायरल हुआ है। जिसमें उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत से ऐसा लग रहा है कि अब सतयुग आ गया है। अब पुरातन व्यवस्था के तहत चूल्हों पर खाना बनना शुरू हो गया है। उससे लोग सेहतमंद भी बनेंगे। गैस की रोटी खाकर पुरुषों में दम नहीं रहा है।
विज्ञापन


देवकीनंद महाराज के वायरल वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गैस की रोटी खाने से गैस की समस्या पैदा होती है। चूल्हे पर खाना बनाने से महिलाएं भी स्वस्थ रहती थी, केवल धुआं ही परेशान करता था। पहले घरों में चाकी पर ही गेंहू पिसे जाते थे तो शुद्धता की गारंटी रहती थी। 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी तंज कसा है कि बाबाजी की बात तो बाबाजी ही जानें, दम के धुएं से तो आम लोग हैं अंजाने। देवकीनंदन महाराज के मीडिया जगदीश शर्मा का कहना है कि महाराजजी तो काफी समय से पुरानी पद्धति से भोजन तैयार कर खाने की सलाह देते आए हैं, अभी ऐसा कोई विशेष बयान उन्होंने जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-भयानक हादसा: मां-बेटी के ऊपर से गुजरा ट्रक का पहिया, सड़क पर बिखरे शवों के चिथड़े; मंजर देख कांप गया कलेजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें