फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन दादियों की कहानी.... एक सप्ताह में तीनों ने छोड़ी दुनिया, एक को कुछ होने पर अन्य हो जातीं थीं परेशान

Fri, 16 Jan 2026 12:34 PM IST
आकाश दुबे अनुज सिंघल, अमर उजाला, फरह (मथुरा)

सार

UP News today in Hindi: ये तीनों महिलाएं रिश्तेदार होने के साथ-साथ गहरी सहेलियां भी थीं। वे अक्सर साथ बैठतीं और समय न मिलने पर भी एक-दूसरे से फोन पर बात करतीं। नीचे विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
सोन देवी, माया देवी और अंगूरी देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमतौर पर देवरानी-जेठानियों में इतना गहरा प्रेम कम देखने को मिलता है। उनके घर जरूर अलग थे, मगर हर सुख-दुख में वह एक दूसरे के साथ थीं। एक सप्ताह पहले जब जेठानी ने दुनिया को अलविदा कहा तो एक सप्ताह के भीतर दोनों देवरानियां भी दुनिया से विदा हो गईं। तीनों बुजुर्ग महिलाओं के आपसी रिश्ते और मृत्यु की चर्चा पूरे इलाके में है।

विज्ञापन

 

कस्बे की अंगूरी देवी (93), सोन देवी (77) और माया देवी (80) रिश्तेदार होने के साथ ही तीनों के बीच अच्छी छनती थी। तीनों एक साथ बैठतीं और अक्सर समय न मिलने पर मिल नहीं पातीं तो बच्चों के फोन से बातें करतीं। उनके परिजन ने बताया कि छह जनवरी को अंगूरी देवी का निधन हो गया।

जेठानी के निधन से सोन देवी की तबीयत भी बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए मगर 11 जनवरी को उनका भी निधन हो गया। दोनों महिलाओं की मौत के बाद परिजन को भी आभास हो गया कि शायद उनकी तीसरी सहेली भी ज्यादा नहीं जीवित रह पाएगी। 14 जनवरी को माया देवी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

अंगूरी देवी के पौत्र विजय अग्रवाल ने बताया कि उनकी तीनों दादियों के बीच आपस में बहुत ज्यादा प्रेम था। एक को कुछ हो जाता तो अन्य दोनों परेशान हो जातीं। माया देवी के पौत्र दीपक अग्रवाल ने बताया कि दादियां पूरे परिवार को भी आपस में प्रेम से रहने की सीख देती थीं। अब 8 दिन में तीनों के एक के बाद एक चले जाने से कस्बे के लोगों की जुबां पर उनके नाम के चर्चे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें