फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छाता में देर रात एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव

विज्ञापन
मथुरा। घटनास्थल पर पड़े ईंट पत्थर। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। छाता कस्बे के पैगांव रोड़ स्थित मुस्लिम बस्ती में बुधवार रात करीब 10.15 बजे मुस्लिम समाज के दो पक्षों में पथराव हो गया। मात्र 400 रुपये के लेने-देने को लेकर हुए पथराव में तीन लोग घायल हो गए। स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है। मामले में 8-9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व रविवार को आपसी लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस संबंध में कोतवाली पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसी मामले को लेकर बुधवार देर रात माहाैल फिर से गर्मा गया। देर रात करीब दस बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट और पत्थर फेंके जाने लगे। कांच की बोतलें भी फेंकी गईं। इससे बस्ती में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग अपने घरों में घुस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसे देख आरोपी भाग गए।
पुलिस ने पथराव में घायल तीन लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने मौके से 10 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं कुछ महिलाओं को भी चिह्नित किया है। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें