फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीएसए कॉलेज घोटाले में एसटीएफ की कार्रवाई तेज, भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बीएसए (बाबू शिवनाथ अग्रवाल) कॉलेज में करोड़ों के वित्तीय घपले और कॉलेज की बेशकीमती 14.5 एकड़ भूमि को खुर्द-बुर्द करने के मामले में एसटीएफ ने जांच तेज कर दी है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर एसटीएफ ने दोनों पक्षाें को नोटिस जारी कर कॉलेज में खातों में हुए लेनदेन और स्वामित्व वाली भूमि का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन


बीएसए कॉलेज में वित्तीय घपले और 14.5 एकड़ भूमि के खुर्दबुर्द करने की शिकायत की गई थी। इस पर शासन के आदेश पर एसटीएफ जांच कर रही है। आरोप है कि निजी व्यवसाय के लिए कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कॉलेज की 14.5 एकड़ भूमि को खुर्दबुर्द किया गया। करोड़ों रुपये की धनराशि को विभिन्न निजी संस्थाओं में स्थानांतरित कर उसका व्यक्तिगत उपयोग किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने अधिनियम की धारा 40 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर एसटीएफ ने कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव धीरेंद्र अग्रवाल को नोटिस जारी कर साल 2008 से 2020 के विद्यालय में कार्यरत प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के नाम, पते और उनके मोबाइल नंबर मांगे हैं। वहीं दूसरी ओर प्राचार्य ललित मोहन शर्मा से कॉलेज की भूमि का विवरण मांगा है।


कर्मचारियों ने लगाए पूर्व पदाधिकारियों पर आरोप

लेखाकार मोहन कुमार पारीक और कर्मचारी श्यामसुंदर शर्मा ने अपने शपथ पत्रों में तत्कालीन प्रबंध समिति के सदस्यों पर धमकाकर, नौकरी से निकालने का भय दिखाकर करोड़ों के भुगतान से जुड़े चेक तैयार करवाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें