फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आजाद ने घेरी प्रदेश सरकार...दो टूक कहा- एससी और पिछड़ी जाति के लोगों संग हो रहा है भेदभाव

Sat, 01 Mar 2025 01:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सिर्रोल पहुंचे  सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जिसकी हत्या हुई, उसे मुकदमा लिखाने के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के प्रति परिवार की कड़ी नाराजगी है। उन्हें विश्वास दिलाया है कि हम उनके साथ हैं। 
 
विज्ञापन
मथुरा। सिर्रेला में मृतक के परिजनों से बातचीत करते चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को थाना मांट के गांव सिर्रेला पहुंचे। यहां वासुदेव के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। 
विज्ञापन



प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति व पिछड़ी जाति के लोगों के साथ भेदभाव कर रही है। मृतकों के परिवारवालों को एक लाख रुपये दिए जा रहे हैं। सरकार को पीड़ितों को 25 लाख रुपये मुआवजा देना चाहिए। वासुदेव के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह इसे लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे। वहीं परिवार वालों से वादा किया है कि यदि कोई समस्या हो तो वह तत्काल बताएं।

यह था मामला
नौ फरवरी को गांव सिर्रेला 32 वर्षीय वासुदेव उर्फ करुआ पुत्र सोहनलाल का शव घर के पड़ोस में पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप 200 रुपये के लिए पड़ोसियों पर लगाया। ग्रामीणों ने शव को उतारने ने नहीं दिया तो पुलिस ने बल प्रयोग कर शव को उतारा व पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें